आक्रामक भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगवाया डिप्टी सीएम से मोदी जिंदाबाद का नारा

Summary :

पीएम मोदी की सुरक्षा भंग होने के चलते अब भाजपा कार्यकर्ता गुस्सा से उबल पड़े है। फिरोजपुर में पीएम मोदी का काफिला वापस लौटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन किया।

पीएम मोदी की सुरक्षा भंग होने के चलते अब भाजपा कार्यकर्ता गुस्सा से उबल पड़े है।  फिरोजपुर में पीएम मोदी का काफिला वापस लौटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन किया।  इसी बीच उन्होनें पंजाब के डिप्टी सीएम ओपी सोनी का काफिले को घेर लिया। जिसके बाद उन्होनें   ओपी सोनी से मोदी जिंदाबाद का नारा लगवाने के बाद ही छोड़ा। 
अब इस घटना का वीडीयो का सोशल मीडीया जमकर वायरल हो रहा है।  जिसमें भाजपा कार्यकर्ता डिप्टी सीएम ओपी सोनी से मोदी जिंदाबाद का नारा लगवा रहे हैं।  यही नहीं कार को घेरे खड़े प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए वह खुद गाड़ी से बाहर निकलते हैं और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगाते हैं। दरअसल ओपी सोनी अमृतसर के रास्ते पर थे, जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को घेर लिया था। भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की सुरक्षा में खामी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दे कि काग्रेंस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता अब उत्तेजना के साथ आक्रामक सड़को पर उतर पड़े है।  

Desk Team