अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर PM मोदी ने पृथ्वी को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लेने का किया आह्वान

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को हराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस (इंटरनेशनल अर्थ डे) पर बुधवार को पृथ्वी का आभार जताते हुए उसको को स्वच्छ, स्वस्थ तथा और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस को हराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर हम सभी हमारी देखभाल और करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि चलिए एक स्वच्छ, स्वस्थ तथा और अधिक समृद्ध ग्रह बनाने की ओर काम करने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 को हराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों का आभार।’’ 

Desk Team