BJP के 8 वर्ष पुरे होने पर सुरजेवाला ने बोला हमला, कहा- अहंकारी सत्ता में डायन महंगाई बन गई है घर जमाई

Summary :

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा,नारा दिया गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। लेकिन मोदी आये तो महंगे दिन लाये।

कांग्रेस ने केंद्र पर राज कर रही है भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि    मोदी सरकार ने जनता के साथ कपट किया हैंं। चुनाव के समय देश की जनता को बीजेपी ने भरोसा दिलाया था कि अगामी समय में अच्छे दिने आएंगे और करोड़ों युवाओं को नौकरी मिलेगी लेकिन अच्छें दिन की फ्लॉप फिल्म उतर चुकी है। कांग्रेस ने मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर आठ साल, आठ छल, भाजपा सरकार विफल  शीर्षक वाली एक पुस्तिका भी जारी की।
सुरजेवाला का मोदी सरकार पर कटाक्ष

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा,  नारा दिया गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। लेकिन मोदी आये तो महंगे दिन लाये। किसानों की आमदनी भी नहीं हुई दोगुना, बल्कि उन्हें दर्द मिला सौ गुना।  उन्होंने दावा किया, मोदी आये तो मंदी के दिन लेकर आए। अब अच्छे दिनों की फ्लॉप फिल्म उतर चुकी है।

मोदी सरकार के समय महंगाई पहुंची चरम पर- सुरजेवाला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं पर से ध्यान भटकाने के लिए अब छल, कपट, झूठ और नफरत का सहारा ले रही है। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने महंगाई का उल्लेख करते हुए कहा कि अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार के कार्यकाल में रसोई गैस सिलेंडर 1000 रुपये से अधिक और सरसों का तेल 200 रुपये से अधिक कीमत पर मिल रहा है।

Desk Team