उदयपुर में हत्या के मामले पर अनुराग ठाकुर बोले- गहलोत हमेशा अपनी जिम्मेदारी से बचते रहते है

Summary :

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की नृशंस हत्या हत्या करने की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की नृशंस हत्या हत्या करने की घटना की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सरकार इस पर ‘मूकदर्शक’ बनी रही और कांग्रेस की आंतरिक प्रतिद्वन्द्विता के कारण कानून एवं व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई है।
उदयपुर में हुई खोंफनाक हत्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों द्वारा कन्हैयालाल नामक एक दर्जी की हत्या किये जाने के बारे में सवालों के जवाब में यह बात कही ।

सोशल मीडिया पर वीडियों हुआ था वायरल
जानकारी के मुताबिक दो व्यक्तियों की पहचान रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में हुई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि उन्होंने ‘इस्लाम के अपमान’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

Desk Team