नोटिस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- ‘राहुल आएं तो मैं उनके लिए बंगला खाली कर दूंगा’

Summary :

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद लोकसभा की समिति ने उनको एक महीने के अंदर उनका बंगला खाली करने का नोटिस दिया।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद लोकसभा की समिति ने उनको एक महीने के अंदर उनका बंगला खाली करने का नोटिस दिया।बता दें बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अगर राहुल चाहें तो वह मेरे घर आ जाएं मैं उनके लिए अपना बंगला खाली कर दूंगा। 
Congress - Congress president Mallikarjun Kharge slams BJP, asks why is  ruling party pained if fugitives criticised - Telegraph India
 खरगे ने कहा, मैं उनको डराने, धमकाने और अपमानित करने के सरकार के रवैये की निंदा करता हूं. यह तरीका अच्छा नहीं है।उन्होंने कहा, कभी-कभी हम 3-4 महीने बिना बंगले के रहते हैं. मुझे मेरा बंगला 6 महीने बाद मिला। यह लोग दूसरों को नीचा दिखाने के लिए ऐसा करते हैं और मैं उनके ऐसे रवैये की निंदा करता हूं। 
Rahul Gandhi And Other Congress Leaders May Skip Winter Session 2022 Source  | Parliament Winter Session 2022: संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं  होंगे राहुल गांधी समेत कांग्रेस के ये बड़े
दरअसल, राहुल गांधी को पिछले हफ्ते लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के मद्देनजर लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने इस संबंध में फैसला किया और इसके बाद निचले सदन के सचिवालय ने कांग्रेस नेता को 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने का पत्र भेजा।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अयोग्य ठहराये गए सदस्य को उनकी सदस्यता खोने के एक महीने के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होता है। 

Desk Team