अरुणाचल प्रदेश से चीनी सैनिकों द्वारा पकड़ गए मीराम तारौन की वतन वापसी हो चुकी है। चीनी सेना ने तारौन को वापस लौटा दिया है। युवक की वापसी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से सवाल किया कि क्या चीन भारत की कब्ज़ा की हुई जमीन भी वापस लौटा देगा?
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है, क्या चीन उसे भी लौटाएगा। उन्होंने किया, ‘मीराम तारौन को चीन ने वापस लौटा दिया है, ये जानकर तसल्ली हुई। जिस भारत भूमि पर चीन ने कब्ज़ा किया है वो कब वापस मिलेगी, प्रधानमंत्री जी।’
मीराम तारौन को चीन ने वापस लौटा दिया है ये जानकर तसल्ली हुई।
जिस भारत भूमि पर चीन ने कब्ज़ा किया है वो कब वापस मिलेगी, प्रधानमंत्री जी? https://t.co/33RmBPyoSB
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 28, 2022
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर मीराम का चीनी सैनिकों ने अपहरण कर लिया था जिस पर राहुल गांधी समेत सम्पूर्ण कांग्रेस ने सरकार से उसकी सुरक्षित वापसी की अपील की थी। यह मामला अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद ने उठाया था।


Download Android App
Download iOS App



