तेदेपा अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा विरोधी दल एक साझा मंच तथा भविष्य की योजना बनाने के लिए 22 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक करेंगे।
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ यहां अपने रिवरफ्रंट आवास पर बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हमारी कोशिश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ने के लिए सभी को एक मंच पर लाना है। गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दूत बनकर यहां आए थे।
भारत, सिंगापुर की नौसेनाओं ने युद्ध अभ्यास किया शुरू
नायडू ने कहा कि वह 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



