भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा सहयोग और मजबूत करने की अपनी कोशिशों के तहत अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में शनिवार को अपना सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह 12 दिनों तक चलेगा।
सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) में दोनों देशों की नौसेनाओं के कई जहाज भाग ले रहे हैं।
नौसेना प्रवक्ता कैप्टन डी. के. शर्मा ने बताया कि हथियारों से गोलाबारी के मामले में इस साल का अभ्यास अब तक का सबसे बड़ा है।
यह नौसेना अभ्यास 1994 में आरंभ हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



