सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शुक्रवार को जाने-माने सहाफी होटल के पास हुए दो आत्मघाती कार बम धमाकों में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य घायल हो गये।
अल जजीरा ने पुलिस के हवाले से शनिवार को बताया कि दो बम विस्फोट सहाफी होटल और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के मुख्यालय के नजदीक हुए।
भ्रष्टाचार के मामले में शहबाज शरीफ की रिमांड की अवधि बढ़ी
होटल के सुरक्षाकर्मियों और सीआईडी के अधिकारियों ने बम धमाकों के बाद आतंकवादियों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद तीसरा बम होटल के पास एक व्यस्त सड़क पर फटा।
पुलिस ने बताया कि अलकायदा से संबंधित इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने हमलों की जिम्मेदारी ली है।
पुलिस अधिकारी मोहम्मद अहमद ने बताया कि होटल में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस होटल में बड़ संख्या में विदेशी पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस के मुताबिक कई लोग अब भी लापता हैं जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।


Download Android App
Download iOS App



