भारतीय फुटबॉल टीम आगामी एशियाई कप के ग्रुप में सबसे निचली रैंकिंग पर है और मुख्य कोच Igor Stimac ने रविवार को कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य 2026 World Cup क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचने का है।
HIGHLIGHTS
- मजबूत टीम आस्ट्रेलिया और शारीरिक रूप से मजबूत उज्बेकिस्तान से भिड़ना है
- World Cup में भारत को ग्रुप बी में आस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ रखा गया है
- Igor Stimac का अंतिम लक्ष्य World Cup क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करना है
स्टिमक एएफसी एशियाई कप में मिलने वाली चुनौती के आधार पर अपना आकलन कर रहे थे जिसमें उन्हें मुश्किल ग्रुप में महाद्वीप की मजबूत टीम आस्ट्रेलिया और शारीरिक रूप से मजबूत उज्बेकिस्तान से भिड़ना है। भारत को ग्रुप बी में World Cup की नियमित टीम आस्ट्रेलिया, मजबूत मध्य एशियाई टीम उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ रखा गया है जो फीफा रैंकिंग में स्टिमक की टीम से ऊपर हैं। स्टिमक ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम अपने ग्रुप में सबसे निचली रैंकिंग पर हैं। उज्बेकिस्तान छुपीरूस्तम टीम है और उसके खिलाड़ियों की कद काठी परेशान कर सकती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया फुटबॉल के शीर्ष स्तर पर खेल रहा है और हम सभी जानते हैं कि उनकी टीम क्या करने की क्षमता रखती है, वे World Cup में नियमित तौर पर खेलते हैं और ग्रुप चरण की बाधा पार कर लेगा। ’’
भारत टूर्नामेंट के लिए शनिवार को कतर की राजधानी पहुंच गया। यह पूछने पर कि उनकी योजना क्या होगी तो स्टिमक ने कहा, ‘‘यह ग्रुप पिछले एशियाई कप की तुलना में ज्यादा कठिन है। हमारे लिये सबसे महत्वपूर्ण चीज है अच्छा प्रदर्शन और सुनिश्चित करना कि हम खेलते हुए स्थिर रहें और चोटिल नहीं हों। मैं नतीजों को लेकर खिलाड़ियों को दबाव में नहीं ला रहा हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्थिरता लाने की जरूरत है, हम भले ही किसी भी टीम के खिलाफ खेलें, हम निर्भीक होकर फुटबॉल खेलने की कोशिश करेंगे। मुझे अंतिम नतीजे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हमारा अंतिम लक्ष्य World Cup क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करना है। ’’



Download Android App
Download iOS App




