हैदराबाद : तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है। इस दौरान रैलियों में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी पर पैसे का लालच देकर उनकी रैली रद कराने का आरोप लगाया। तेलंगाना के निर्मल में हुई रैली के दौरान ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी पर ये गंभीर आरोप लगाया।
ओवैसी ने कहा कि निर्मल इलाके में रैली कैंसल करने के लिए कांग्रेस की तरफ उन्हें 25 लाख रुपये तक देने की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे कहा गया कि मजलिस का जलसा रोकने के लिए 25 लाख रुपये का पार्टी फंड देता है। कांग्रेस की इस हरकत को आप क्या कहेंगे। ये उनके गुरूर की निशानी है। इससे बड़ा सबूत और क्या होगा।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उन लोगों में से नहीं हूं जिसे खरीदा जा सकता है। असदुद्दीन ओवैसी मर जाएगा लेकिन सौदा नहीं करेगा। इससे पहले भाजापा पर मुस्लिमों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा था कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपने घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया है कि वे पूरे राज्य में एक लाख गाएं वितरित करेंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या वे एक गाय मुझे भी देंगे…? मैं वादा करता हूं कि उसे पूरे सम्मान के साथ उस गाय को रखूंगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या वे देंगे…? यह हंसने की बात नहीं है, ज़रा सोचिए इस बारे में।


Download Android App
Download iOS App



