अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चीन के साथ भारतीय सैना के सैन्य अभ्यास करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और कहा कि वह बताएं कि रूस के सुदूर पूर्व में शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारत, चीन के साथ सैन्य अभ्यास क्यों कर रहा है।
श्री ओवैसी ने ट्वीट करके कहा,‘‘ 50,000 भारतीय सैनिक लद्दाख में चीन की सेना का सामना कर रहें है, जिन्होंने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। ऐसे समय में भारतीय सेना रूस में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में चीन के साथ अभ्यास कर रही है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ अगर विदेश मंत्री डॉ। एस। जयशंकर का तर्क है कि चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हो सकते हैं, तो वह हमारे सैनिकों से और क्या चाह रहे है?’’ उधर रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वोस्तोक 2020 रणनीतिक अभ्यास का उद्घाटन समारोह बुधवार को रूस के प्रिमोर्स्की क्षेत्र में एक सैन्य रेंज में हुआ।


Download Android App
Download iOS App



