CRICEKT WORLD CUP 2023 : खेलने के लिए पकिस्तान टीम आएगी भारत पाक सरकार दी मंजूरी

Summary :

भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हमेशा हाईवोल्टेज रहा है , लेकिन उससे पहले जब भी कभी पाकिस्तान और भारत के मैच की बात होती है तो जमकर दोनों देश की तरफ से सियासी वार होता है।

भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हमेशा हाईवोल्टेज रहा है , लेकिन उससे पहले जब भी कभी पाकिस्तान और भारत के मैच की बात होती है तो जमकर दोनों देश की तरफ से सियासी वार होता है। लेकिन एक सच ये भी जितनी टीआरपी भारत – पाकिस्तान मैच की आती उतनी शायद किसी भी मैच में आती होगी। जब बड़ा इवेंट हो और इसमें भारत – पाकिस्तान के बीच मैच न हो तो उस आयोजन का ही रंग फीका है। जिस मुल्क में प्रधानमंत्री के ऑफिस में कोई भी घुस का सेल्फी ले आता है वो पाकिस्तान भारत में सुरक्षा की  बात करता है। पाकिस्तान सरकार ने  कहा कि वह खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना चाहती है। इन्हीं चीजों को देखते हुए उसने अपनी टीम को विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए अनुमति दी है। पाकिस्तानी टीम 2016 के बाद किसी टूर्नामेंट के लिए भारत आएगी।
खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए अपनी क्रिकेट टीम को भारत की यात्रा के लिए मंजूरी दी है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति उसके अंतरराष्ट्रीय खेल-संबंधी दायित्वों को पूरा करने के रास्ते में नहीं आनी चाहिए।  पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना चाहती है। इन्हीं चीजों को देखते हुए उसने अपनी टीम को विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए अनुमति दी है। पाकिस्तानी टीम 2016 के बाद किसी टूर्नामेंट के लिए भारत आएगी। पिछली बार टी20 विश्व कप में उसने भाग लिया था।
विदेश मंत्रालय का बयान

उसने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”पाकिस्तान का फैसला  भारत के अड़ियल रवैये के मुकाबले उसके रचनात्मक और जिम्मेदार दृष्टिकोण को दर्शाता है, क्योंकि भारत ने एशिया कप के लिए अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से मना  कर दिया था।   पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था काफी बेकार  है और भारत सरकार ने इसी वजह एशिया कप के लिए क्रिकेट टीम को वहां नहीं भेजने का फैसला किया था।
भारतीय अधिकारियों को अवगत करा रहे
विदेश मंत्रालय ने कहा, ”पाकिस्तान को अपनी क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। हम इन चिंताओं से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।”

Desk Team