गुवाहाटी : असम में विपक्षी दल कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के दौरान बोगीबील पुल के उद्घाटन की तारीख की घोषणा करने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने का बुधवार को आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई।
असम राज्य चुनाव आयुक्त एच एन बोरा ने कहा, ‘‘ हमें आज शाम यह शिकायत मिली। हम पूरी प्रक्रिया देखेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। हम प्रधानमंत्री कार्यालय से रिपोर्ट मांगेंगे।’
कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बोगीबील पुल का उद्घाटन 25 दिसंबर को करने की घोषणा बुधवार को की गई, जब राज्य में पहले चरण का मतदान हो रहा था।
बोगीबुल पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 4.94 किलोमीटर लंबा पुल है जो कि देश का सबसे लंबा रेल-सड़क पुल है।


Download Android App
Download iOS App




