Paris Olympics 2024 : विश्व कप और ओलंपिक ट्रायल में Deepika टॉप पर

Summary :

दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को यहां आगामी विश्व कप और Paris Olympics 2024 के लिए हुए चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया। तीन बार की ओलंपियन दीपिका ने फरवरी में बगदाद एशिया कप में दो स्वर्ण पदक जीतकर वापसी की। HIGHLIGHTS दीपिका कुमारी का Paris Olympics 2024 क्वालिफिकेशन लगभग तय क्वालिफिकेशन में इस समय टॉप पर दीपिका बग़दाद में हुए एशिया कप में जीते दो गोल्ड वह दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद पिछले साल पूरे सत्र में खेल से बाहर रही थीं। दीपिका ने भजन कौर, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी…

दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को यहां आगामी विश्व कप और Paris Olympics 2024 के लिए हुए चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया। तीन बार की ओलंपियन दीपिका ने फरवरी में बगदाद एशिया कप में दो स्वर्ण पदक जीतकर वापसी की।

HIGHLIGHTS

  • दीपिका कुमारी का Paris Olympics 2024 क्वालिफिकेशन लगभग तय
  • क्वालिफिकेशन में इस समय टॉप पर दीपिका
  • बग़दाद में हुए एशिया कप में जीते दो गोल्ड

वह दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद पिछले साल पूरे सत्र में खेल से बाहर रही थीं। दीपिका ने भजन कौर, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी के साथ चार सदस्यीय टीम में जगह बनायी। भारत को पेरिस ओलंपिक के लिए महिला वर्ग में कोटा हासिल करना बाकी है। वहीं अंताल्या में 18-23 जून तक होने वाला विश्व कप का तीसरा चरण अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा। भारत के लिए अब तक एकमात्र पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले धीरज बोम्मदेवरा पुरुष रिकर्व वर्ग में शीर्ष पर रहे। तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव और मृणाल चौहान पुरुष रिकर्व टीम के अन्य सदस्य हैं। राष्ट्रीय हाई परफोरमेंस निदेशक संजीव सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह टीम अस्थायी है (ओलंपिक के लिए) और हम विश्व कप के पहले दो चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर एक या दो बदलाव कर सकते हैं।’’
टीम :
रिकर्व पुरुष: धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव और मृणाल चौहान।
रिकर्व महिला: दीपिका कुमारी, भजन कौर, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी।
कम्पाउंड पुरुष: प्रथमेश फुगे, अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और प्रियांश।
कम्पाउंड महिला: ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर और अवनीत कौर

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.