संसद भवन परिसर को किया गया संक्रमण मुक्त

Summary :

सभी सांसदों द्वारा खुद को ही लोगों से अलग कर लेने के बीच शनिवर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर संसद परिसर को संक्रमणमुक्त किया गया।

सभी सांसदों द्वारा खुद को ही लोगों से अलग कर लेने के बीच शनिवर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर संसद परिसर को संक्रमणमुक्त किया गया। 
बिरला ने बताया कि जागरूकता और संयम कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अहम है और उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्र सभी नागिरकों के सामूहिक प्रयास से कोविड-19 का जमकर मुकाबला करेगा। 
यह खबर आयी थी कि भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह एक ऐसी पार्टी में गये थे जहां बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी पहुंची थीं और वह बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयीं। उसके बाद कई सांसदों ने स्वयं को लोगों से अलग कर लिया। 
बाद में अपने चैम्बर में एक बैठक में बिरला ने संसद में कार्यरत एनडीएमसी और अन्य संबद्ध एजेंसियों के अधिकारियों को संसद भवन संपदा और उसके आसपास को संक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया। 
शुक्रवार को उन्होंने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए संसद भवन संपदा द्वारा की गयी तैयारी का निरीक्षण किया था। 

Shera Rajput