नीदरलैंड की केएलएम एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि एम्सटर्डम से 120 भारतीयों को लेकर दिल्ली आयी उसकी उड़ान को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारतीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए उड़ान प्रतिबंधों पर ‘विरोधाभासी’ सूचना कारण वापस भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, विमान में अमेरिका और ब्रिटेन से भी ट्रांजिट यात्री सवार हुए थे और इस बात को लेकर भ्रम था कि ऐसे यात्री भारत में उतर सकते हैं या नहीं क्योंकि वे सीधी उड़ान नहीं ले रहे थे और उन्हें अलग करना मुश्किल था।
केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि वह रविवार से एक सप्ताह तक भारत में किसी भी अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ान को उतरने नहीं देगी।
डच एयरलाइन के एक बयान के अनुसार 20 मार्च को, एम्स्टर्डम से दिल्ली की उड़ान केएल871 को देश में प्रवेश प्रतिबंधों पर विरोधाभासी सूचना के कारण सिफोल भेज दिया गया था। इस विमान में 120 यात्री भारत के निवासी हैं, जो एक शिफोल हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
एअरलाइन ने कहा कि यह भारतीय अधिकारियों द्वारा लगाए गए नियमों का ‘पालन और सम्मान करना सुनिश्चित करता है’।
एअरलाइन ने कहा कि वह यह इन यात्रियों को तभी भेजेगा जब भारतीय अधिकारी अनुमति देंगे।
बयान में कहा गया है, ‘केएलएम वह सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे वह अधिक से अधिक यात्रियों को वापस ला सके।’


Download Android App
Download iOS App



