जनता कर्फ्यू : ओला, उबर की अनिवार्य यात्राओं के लिए चालू रहेगी सीमित सेवा

Summary :

ऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला और उबर रविवार को जनता कर्फ्यू की अवधि में अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा ही चालू रखेंगी।

ऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला और उबर रविवार को जनता कर्फ्यू की अवधि में अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा ही चालू रखेंगी। 
ओला के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील को ध्यान में रखते हुए हम देशभर में अपने ग्राहकों को सवेरे सात से नौ के बीच गैर-जरूरी यात्रा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवधि के दौरान आपातकालीन और अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा उपलब्ध रहेगी।’’
 
कोरोना वायरस को फैलने को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से रविवार को सवेरे सात से नौ बजे के बीच घरों में रहने की अपील की है और गैर-जरूरी यात्राएं टालने के लिए कहा है। इसे उन्होंने ‘जनता कर्फ्यू’ का नाम दिया है। 
उबर ने भी कहा है कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उनकी लोगों से रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील है। हालांकि अनिवार्य जरूरतों से जुड़ी यात्राओं के लिए कंपनी अपनी सेवा देगी। 
कोरोना वायरस संकट को देखते हुए इससे पहले दोनों कंपनियां अपनी साझा यात्रा सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर चुकी हैं।  

Shera Rajput