सरकार की पीठ थपथपाते हुए तोमर बोले- केंद्र ने किसानों की भलाई के लिए अनेक कदम उठाए है

Summary :

केंद्र की मोदी में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक फैसले लिए है, जो उनके हित के लिए काफी महत्वपूर्व साबित हुए।

देश में जहां एक ओर लगभग पिछले एक साल से नए कृषि कानूनों का जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तो वहीं, केंद्र की मोदी में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक फैसले लिए है, जो उनके हित के लिए काफी महत्वपूर्व साबित हुए।
सरकार हर स्तर पर किसानों के साथ चर्चा के लिए तैयार
तोमर ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में अनेक फैसले लिये है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कृषि उत्पादन लागत मूल्य कम किये जाने की दिशा में भी अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छोटे किसानों को एक समूह बनाकर संयुक्त रुप से खेती करनी चाहिये, जिससे कृषि उत्पादन लागत मूल्य में कमी आ सकेगी।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को समाप्त करने की जिम्मेदारी उन लोगों पर है जिन्होंने आंदोलन करने की जिद पाल रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर किसानो से चर्चा के लिये तैयार है।
शिवराज सरकार अच्छा काम कर रही- तोमर
तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में एक लोकसभा और तीन विधानसभा के चुनाव में पार्टी को अवश्य सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा उपचुनाव सत्ता का सेमीफाइनल नही है।
तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में परिवारवाद का कोई स्थान नही है। लेकिन जो लोग पार्टी मे रहकर लंबे समय से पार्टी का काम कर रहें है उन्हें मौका दिये जाने में कोई हर्ज नही है। यह पूछे जाने पर कि किसानो की नाराजगी का असर चुनावों मे पड़गा। उन्होंने कहा कि अनेक किसान संगठनो ने आंदोलन खत्म कर दिया है, जो मुठ्ठी भर अभी आंदोलन की राह पर है वे भी मान जायेंगे। किसानो के लिये चर्चा के द्वार खुले है।

Desk Team