कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच उन्होंने ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।

केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान परेशान है, महंगाई पहुंची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।’’ उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए कतार में खड़े हुए किसान की मौत से जुड़ी खबर को लेकर प्रदेश की भाजपा पर निशाना साधा।

UP की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘धान खरीदारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई। उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’’
गौरतलब है कि राहुल ने इससे पहले शुक्रवार को ‘मेड इन इंडिया’ को सरकार का सिर्फ एक ‘जुमला’ करार दिया। कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमेशा की तरह एक बार फिर दोहरी जुबान। मेड इन इंडिया। जुमला।’’


Download Android App
Download iOS App



