बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। वो अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती है। उन्हें कुछ भी बोलने से कोई नहीं रोक सकता। वो अक्सर ही सामाजिक और राजनितिक मुद्दों पर अपनी राय रखती नज़र आती है। वही कभी- कभी उनकी इसी राय के चलते वो ट्रोल भी हो जाती है। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उसमें ट्रोलर्स की बाढ़ आ जाती है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने कहा है कि उन्हें हिंदू होने पर शर्म आती है।

स्वरा भास्कर ने लिखा- “एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!” स्वरा भास्कर अपने इसी बयान के बाद से ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं। दरअसल, शुक्रवार को गुरुग्राम में जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे, तभी भीड़ वहां पहुंच गई और नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगी। इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया।
As a Hindu I’m ashamed! https://t.co/26OfIqTeHO
— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 22, 2021
इस घटना के सामने आने के बाद स्वरा भास्कर को एक हिंदू होने पर शर्म आ रही है। हालांकि इस बयान के बाद स्वरा ट्रोल भी हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा- दीदी इस ट्वीट का कितना मिला? दूसरे यूज़र ने लिखा- तुम हिंदू हो हमें तो इस बात से शर्म आती है। कई लोगों ने उनको इस ट्वीट के लिए हिन्दू विरोधी कहते हुए निशाना साधा है। कई लोगों ने तो उनको हिंदू धर्म छोड़ देने तक की बात कह दी है।

आपको बता दे इससे पहले स्वरा तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने लिखा था, ‘हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।’ ऐसा नहीं कि स्वरा ने पहली बार हिन्दू-मुस्लिम के मुद्दे पर इस तरह की बात कही हो। स्वरा अक्सर अपने बयानों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



