राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को मुझ पर ‘पीएचडी’ करने के लिए कम से कम 12 साल लगेंगे।
दिग्गज नेता मुंबई के वडाला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) द्वारा आयोजित एक समारोह में कॉलेज के युवाओं के साथ बातचीत कर रहे थे।
पवार ने पाटिल की टिप्पणियों के बारे में कहा, ‘स्नातकोत्तर के बाद पीएचडी पूरी करने में सामान्यत: तीन साल लगते हैं। मुझे लगता है कि चंद्रकांत पाटिल को इस थीसिस को पूरा करने के लिए 10-12 साल की जरूरत होगी।’
पवार की राजनीति की शैली के बारे में पाटिल ने कहा था, “पवार की पार्टी के बहुत कम सांसद होने के बावजूद वह राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने रहने में कामयाब रहे हैं। वह एक समय में उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, सोनिया गांधी को साधने में कामयाब रहे हैं। अनुमति हो तो मैं पवार साहब के इन सभी गुणों पर पीएचडी करना चाहूंगा। स्नातक होने के बावजूद मुझे उन पर पीएचडी करने में खुशी होगी।”


Download Android App
Download iOS App



