स्मृति ईरानी ने लोगों से मांगा सहयोग, कहा- बाल मजदूरी की घटनाओं के बारे में चाइल्ड हेल्पलाइन पर शेयर करें जानकारी

Summary :

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर प्रत्येक देशवासी से बाल मजदूरी की घटनाओं के संबंध में ‘पेंसिल’ पोर्टल पर अथवा चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर जानकारी देने की अपील की।

केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर प्रत्येक देशवासी से बाल मजदूरी की घटनाओं के संबंध में ‘पेंसिल’ पोर्टल पर अथवा चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर जानकारी देने की अपील की। ईरानी ने बाल मजदूरी से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनता की भागीदारी से ही यह सुनिश्चित हो सकता है कि प्रत्येक बच्चे को वह बचपन मिले जिसका वह हकदार है। 

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ शिक्षा और खुशहाल बचपन हर बच्चे का अधिकार है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर आइए हम बाल मजदूरी से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। जनता की भागीदारी से ही यह सुनिश्चित हो सकता है कि प्रत्येक बच्चे को वह बचपन मिले जिसका वह हकदार है।’’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैं प्रत्येक नागरिक से अपील करती हूं कि वे बाल मजदूरी की घटनाओं के संबंध में ‘पेंसिल’ पोर्टल पर अथवा चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर जानकारी दें, क्योंकि यह बच्चों के प्रति हमारा फर्ज है, जो हमारे देश का भविष्य हैं।’’ 

गौरतलब है कि बाल मजदूरी की रोकथाम के लिहाज से जागरुकता फैलाने के लिए प्रति वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Desk Team