PFI लोकतंत्र का दुश्मन, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल: मुख्तार अब्बास नकवी

Summary :

मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) पर जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा, यह लोग लोकतंत्र के दुश्मन है और यह संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) की परछाई के तौर पर काम कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने  इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) पर जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा कि यह लोग लोकतंत्र के दुश्मन है और आतंकी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) की परछाई के तौर पर काम कर रहे है। नकवी ने आरोप लगाया कि पीएफआई राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल है। साथ ही उन्होंने मांग कि इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
NIA के रडार पर पीएफआई
राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) के नेतृत्व में कई एजेंसियों ने बीते दिनों पीएफआई (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी  कर 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। उस दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर आज फिर 8 राज्यों में  रेड की गई और करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया। आपको बता दे कि पिछले शुक्रवार को केरल, तमिलनाडु में पीएफआई कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया था। वहीं महाराष्ट्र के पुणे में छापेमारी के विरोध में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे।  

Desk Team