पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सात दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी ने मोहम्मद परवेज अहमद (पीएफआई दिल्ली अध्यक्ष), इलियास अहमद (पीएफआई दिल्ली महासचिव) और अब्दुल मुकुईत (पीएफआई कार्यालय सचिव) को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया और उनकी सात दिन की कस्टडी रिमांड मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया।
ईडी व एनआईए ने पीएफआई के खिलाफ की थी सैकंड़ों ठिकानों पर छापेमारी
ईडी और एनआईए ने गुरुवार को टेरर फंडिंग में कथित संलिप्तता के लिए पीएफआई पदाधिकारियों के परिसरों पर देश भर में छापे मारे और 100 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार किया। ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिसका कथित तौर पर बाद में ‘राष्ट्र-विरोधी’ गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



