उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित जनपदों के हवाई सर्वेक्षण के क्रम में जनपद अयोध्या पहुंचकर बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश
एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मण्डल तथा जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने राहत कार्यों को पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने दीपोत्सव-2022 के आयोजन के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुश्री लता मंगेशकर चौक के सम्बन्ध में भी जानकारी ली ।


Download Android App
Download iOS App



