प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) की महिला रेजीमेंट ‘‘झांसी की रानी’’ की सिपाही रही अंजलाई पोन्नुसामी के निधन पर बुधवार को शोक जताया और कहा कि उनके साहस और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी प्रेरक भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आईएनए की उत्कृष्ट सिपाही मलेशिया की अंजलाई पोन्नुसामी के निधन से गहरा दुख हुआ है। हम उनके साहस और भारत की आजादी के आंदोलन में उनकी प्रेरक भूमिका को हमेशा याद रखेंगे। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’
अंजलाई पोन्नुसामी करीब 102 वर्ष की थीं। वह 1943 में आईएनए की महिला रेजीमेंट ‘‘झांसी की रानी’’ में शामिल हुई थीं।


Download Android App
Download iOS App



