रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर अधिनाम महंतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. इस मुलाकात के दौरान अधिनाम ने सेंगोल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सौंप दिया.
आपको बता दें कि साल 1947 में सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक रूप अंग्रेजों ने इस सेंगोल को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंप दिया था।
रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



