कोरोनावायरस की स्थिति पर राष्ट्र को संबोधित करें PM मोदी : अधीर रंजन चौधरी

Summary :

कांग्रेस ने शनिवार को सरकार पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरी स्थिति से अवगत कराने के लिए राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए।

कांग्रेस ने शनिवार को (यानी आज) मोदी सरकार पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं करने का आरोप लगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरी स्थिति से अवगत कराने के लिए राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए। 
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ”प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों के संदर्भ में राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए।” भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के कोरोना वायरस से जुड़े एक कथित बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, ” मैं आस्था के ऊपर कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहूँगा, सबकी अपनी-अपनी आस्था होती है। 

तेलंगाना : कोरोना वायरस का एक और नया मामला आया सामने, CM चंद्रशेखर ने मंत्रिमंडल की बुलाई बैठक

लेकिन सरकार की तैयारी हमें नजर नहीं आ रही है।” विजयवर्गीय ने कथित तौर पर कहा था कि हमारे देश में बहुत सारे देवी देवता हैं इसलिए कोरोना वायरस कोई नुकसान नही पहुंचा पायेगा। 
उन्होंने कहा, जब सरकार की तैयारी होगी तो सब देवी-देवता भी मदद करेंगे और भगवान भी हमें मदद करेंगे, लेकिन अगर सरकार की तैयारी ही नहीं है तो फिर कोई मदद को नहीं आएगा। दुख इस बात का है कि सरकार की तैयारी कहीं पर भी नजर नहीं आ रही है। 

Desk Team