भारत छोड़ों आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सेनानियों को PM मोदी और नायडू ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

भारत छोड़ आंदोलन में हिस्सा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भारत छोड़ आंदोलन में हिस्सा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू ने  श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘‘भारत छोड़ आंदोलन में हिस्सा लेने वाली सभी महान हस्तियों को श्रद्धांजलि, इस आंदोलन ने उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी की प्रेरणा से भारत छोड़ों आंदोलन की गूंज देशभर में सुनाई दी थी और इसने देश के युवाओं में ऊर्जा भर दी थी।’’ 
नायडू ने भारत छोड़ आंदोलन की वर्ष गांठ पर सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा, देश का समावेशी-सर्वांगीण विकास ही उन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नायडू ने कहा, ‘‘आज‘भारत छोड़’आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर, मैं हमारे स्वाधीनता आंदोलन के नायकों और देश भर के युवा आंदोलनकारियों की नि:स्वार्थ राष्ट्रभक्ति को कृतज्ञ प्रणाम करता हूं। उन्होंने राष्ट्र के भविष्य के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया।’’

उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़’ आंदोलन शुरू किया था। आजादी की लड़ाई की एक बड़ घटना काकोरी कांड भी नौ अगस्त को हुआ था। यह तिथि शहीदों की याद में अविस्मरणीय बनी हुई है।

Desk Team