बकरीद के अवसर पर PM मोदी ने लोगों को दी बधाई, राष्ट्रपति ने कहा- समाज में एकता और भाईचारे का ये त्योहार

Summary :

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बकरीद के अवसर पर लोगों को बधाई दी।

कोरोना वायरस के बीच देश भर में ईद उल अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है।  बुधवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बकरीद के अवसर पर लोगों को बधाई दी। 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और अधिक से अधिक अच्छे की सेवा में समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।
राष्ट्रपति ने कहा कि देशवासियों को ईद मुबारक! ईद-उज़-अजहा प्रेम, त्‍याग, बलिदान की भावना के प्रति आदर व्‍यक्‍त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्‍योहार है। हम कोरोना से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्‍प लें। 

Desk Team