लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की PM मोदी ने की अपील, कहा- राज्य सरकारें नियमों का करवाएं पालन

Summary :

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।”

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड -19) ने दुनिया भर में महामारी का रूप ले चुका है। इस वायरस जो फैलने से रोकने के लिए देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन कर दिया गया है।इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से कहा कि वे नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।’ बता दें रविवार को केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकारों से उन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किए जाने का आदेश जारी करने को कहा। कोरोना के संक्रमित मामले सामने आए या जहां इससे लोगों की मौत हुई है। इनमें दिल्ली के सात जिले शामिल हैं।

कोरोना वायरस : लखनऊ में लॉकडाउन के मद्देनजर CAA और NRC का प्रदर्शन स्थगित

31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो समेत सभी मेट्रो सेवाएं भी स्थगित रहेंगी, इससे साथ ही अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। बता दें कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना के चपेट में आने से भारत भी नहीं बच पाया है । स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 396 हो चुका है। वहीं अब तक इस वायरस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार के तरफ से कई गाइडलाइंस जारी किए गए हैं।

Desk Team