देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार फैल रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने अनेक राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने देश के प्रमुख शहरों एवं नगरों में लॉकडाउन का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि इटली से सबक लेकर कड़े कदम उठाने की जरूरत है। चिदंबरम ने कहा कि केंद्र को अब आर्थिक कदमों की घोषणा करनी चाहिए।
लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की PM मोदी ने की अपील, कहा- राज्य सरकारें नियमों का करवाएं पालन
बता दें चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) ने दुनिया के 180 से अधिक देशों में दस्तक दे चुका है। भारत में भी इसका प्रकोप लगातार जारी है और संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 415 हो गयी है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की भी संख्या सात है।


Download Android App
Download iOS App



