मोदी के जनता कर्फ्यू पर राहुल गांधी का तंज – ताली बजाने से आम आदमी को मदद नहीं मिलती

Summary :

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च यानी रविवार को देशवासियों से जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए आग्रह किया था

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च यानी रविवार को देशवासियों से जनता कर्फ्यू का पालन करने के लिए आग्रह किया था। साथ ही पीएम मोदी ने रविवार को ही शाम पांच बचे पांच मिनिट के लिए जनता से अपील की है कि वे ताली, थाली या घंटी बजाकर वायरस से लड़ने वाले डॉक्टरों समेत वो तमाम लोग जो इस वायरस से लड़ने में जुटे हुए हैं उनका आभार व्यक्त करें। पीएम मोदी के इस आग्रह पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी और छोटे कारोबारियों को ताली बजाने से मदद नहीं मिलती। 
राहुल ने ट्वीट कर कहा, कोरोना वायरस हमारी नाजुक अर्थव्यवस्था पर एक कड़ा प्रहार है। छोटे, मध्यम व्यवसायी और दिहाड़ी मजदूर इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ताली बजाने से उन्हें मदद नहीं मिलेगी। आज नकद मदद, टैक्स ब्रेक और कर्ज अदायगी पर रोक जैसे एक बड़े आर्थिक पैकेज की जरुरत है। तुरंत कदम उठाये!

आपको बता दें कि 19 मार्च को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जनता से अपील की थी कि वह 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू के तरह अपने घरों पर रहकर इस कर्फ्यू का पालन करने की अपील की थी। उन्होंने जनता से आग्रह किया था कि जनता 14 घंटे के लिए अपने घरों पर ही रहें। 

Desk Team