BRICS सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे PM मोदी

Summary :

भारतयीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मंगलवार (22 अगस्त) को शाम लगभग सवा पांच बजे पहुंचे।

भारतयीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स  शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मंगलवार (22 अगस्त) को शाम लगभग सवा पांच बजे पहुंचे।  इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।  प्रधानमंत्री मोदी 22 से 24 अगस्त तक वहा रहेंगे।   
भारतीय समुदाय के लोगो से मिले मोदी 
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग वहा पहुंचे।  इस दौरान मोदी ने समर्थको का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया।  प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा से पूर्व भरोसा जताया कि यह समलें सदस्य देशो को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रो की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने का उपयोगी मौके प्रदान करेगा।  
पीएम मोदी का क्या है कार्यक्रम 

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मैं ‘ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच’ और ‘ब्रिक्स प्लस डायलॉग’ कार्यक्रमों में भी शामिल होऊंगा. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए चिंता का सबब बने विभिन्न मुद्दों और विकास के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा करने के वास्ते मंच प्रदान करेगा।  मोदी ने कहा कि वह कई अतिथि देशों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।   उन्होंने कहा कि मैं जोहानिसबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने को लेकर भी उत्सुक हूं।  

Desk Team