शुक्रवार को एथेंस पहुंचते ही नरेंद्र मोदी 40 वर्षों में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री बन गए। यह मोदी की ग्रीस की पहली यात्रा भी है। एक्स पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मै एथेंस पहुंचा हूं। भारत-ग्रीस मित्रता को गहरा करने के मकसद से यह एक उपयोगी ग्रीस यात्रा होगी। मैं प्रधानमंत्री कैरियाकोस मितसोताकिस के साथ बातचीत करूंगा। साथ ही भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत करूंगा।
यात्रा के लिए ऐतिहासिक शहर एथेंस में कदम
इसके साथ ही हम आपको बताते चलें कि एक ट्वीट में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मोदी ने “ग्रीस की अपनी पहली यात्रा के लिए ऐतिहासिक शहर एथेंस में कदम रखा है। हवाई अड्डे पर वित्त मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने गर्मजोशी से स्वागत किया”


Download Android App
Download iOS App



