PM मोदी ने Congress को बधाई दी, कहा – BJP जनादेश को विनम्रता से करती है स्वीकार

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में जीत पर मंगलवार को कांग्रेस को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में जीत पर मंगलवार को कांग्रेस को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश को विनम्रता के साथ स्वीकार करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर तेलंगाना में एकतरफा जीत के लिए निवर्तमान मुख्यमंत्री के सी राव को भी ई दी। उन्होंने मिजोरम में विजय के लिए मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को भी बधाई दी।

अपने मजबूत गढ़ों में झटके के बाद मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने रात-दिन मेहनत की और वह उन्हें सलाम करते हैं।

चुनाव में हिंदी पट्टी में कांग्रेस को जबर्दस्त लाभ, तेलंगाना में TRS और मिजोरम में MNF की जीत

मोदी ने कहा, “जीत-हार जीवन का हिस्सा है। आज का परिणाम लोगों की सेवा और भारत के विकास के लिए और कठिन मेहनत करने के हमारे संकल्प को अधिक मजबूत बनाएगा।”

उन्होंने ट्वीट किया, “जीत के लिए कांग्रेस को बधाई। तेलंगाना में भारी जीत के लिए केसीआर गारु और मिजोरम में विजय के लिए मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को बधाई।”

rahul gandhi

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लोगों को भाजपा को मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा, “इन राज्यों में भाजपा की सरकारों ने लोगों के कल्याण के लिए बिना रूके काम किया।” भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने के सी राव को जीत की बधाई दी।

Desk Team