PM मोदी ने सिविल सर्विस परीक्षा पास करने वालों को दी बधाई, जो सफल नहीं हुए उनके लिए कही ये बात …

Summary :

सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट 23 मई को आ गया। इसमें 933 लोग सफल हुए हैं। वही ,इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे सभी लोगों के लिए संदेश भेजा है जो कि सफल नहीं हुए हैं।

सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट 23 मई को आ गया। इसमें 933 लोग सफल हुए हैं। वही ,इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे सभी लोगों के लिए संदेश भेजा है जो कि सफल नहीं हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह देश की सेवा करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का बहुत रोमांचक समय है, लेकिन उन्होंने उन अभ्यर्थियों को सांत्वना के साथ प्रोत्साहन भी दिया, जो इस प्रतिष्ठित परीक्षा सफल नहीं हो सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाले नौजवानों को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाले नौजवानों को बधाई। आगे एक फलदायी और संतोषजनक करियर के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह देश की सेवा करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बहुत ही रोमांचक समय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सर्विस की परीक्षा पास नहीं कर पाने वाले नौजवानों का भी हौसला बढ़ाते हुए कहा, मैं उन लोगों की निराशा को समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा में सफल नहीं हो सके। उन्हें न केवल लाभ उठाने के और अवसर प्राप्त होंगे बल्कि भारत आपके कौशल और ताकत को प्रदर्शित करने के लिए कई विविध अवसर भी प्रदान करता है। आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Shera Rajput