राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 65वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी उन्हें बधाई

Summary :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 65 वां जन्मदिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बढ़ाई दी है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 65 वां जन्मदिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बढ़ाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान, गरिमा और हमारे लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता की एक किरण, वह राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए प्रशंसित हैं। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली हैं द्रौपदी मुर्मू
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने 2022 में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं और प्रतिभा पाटिल के बाद शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं। उनका जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के रायरंगपुर के बैदापोसी क्षेत्र के उपरबेड़ा गांव में हुआ था।
2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया
इससे पहले, द्रौपदी मुर्मू ने 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2000 से 2009 तक ओडिशा विधान सभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। वह 2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रह चुकी हैं।

Desk Team