एक बड़ा हादसा मध्य प्रदेश के बैतूल में हो गया है। जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना के बाद हर तरफ कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
11 यात्रियों की हुई मौत
एक रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे की जानकारी बैतूल के एसपी सिमला प्रसाद ने मीडिया को दी है। पुलिस ने बताया कि बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई है, जिसके बाद 11 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्ज़े में ले लिया है। लोगों से पूछताछ भी हो रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी ने मीडिया को बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। वैसे राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।
पुलिस ने शुरू की जांच
बता दें, शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है। साथ ही उसकी शिनाख्त भी हो रही है। कहा जा रहा कि मृतकों में ज्यादातर यात्री थे, जो अपने घर की तरफ बस से लौट रहे थे। बहरहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा कि बस तेजरफ्तार से चल रही थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ है।

इस हादसे पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है। वही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर दुःख जताया है और उन्होंने लिखा – बैतूल जिले के झल्लार में भीषण सड़क दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ है।


Download Android App
Download iOS App



