प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख की लकड़ की नक्काशी कला को अपनी तरह के पहले जीआई टैग (विशिष्ट भौगोलिक पहचान) दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने लद्दाख की लकड़ की नक्काशी कला को अपनी तरह के पहले जीआई टैग (विशिष्ट भौगोलिक पहचान) दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि इससे वहां के परम्परागत काष्ठ शिल्पियों को लाभ होगा। सांस्कृतिक परंपराएं और भी लोकप्रिय होंगी  मोदी ने लद्दाख से लोकसभा सांसद जामयांग सेरिंग नामज्ञाल  के एक  ट्वीट अपनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा इस उपलब्धि से लद्दाख की सांस्कृतिक परंपराएं और भी लोकप्रिय होंगी तथा इससे (काष्ठ पर खुदाई कर कलात्मक कृतियां तैयार करने वाले) कारीगरों को काफी लाभ होगा। ’’  नामज्ञाल ने लद्दाखी काष्ठ उत्कीर्णन कला को पहली…

प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने लद्दाख की लकड़ की नक्काशी कला को अपनी तरह के पहले जीआई टैग (विशिष्ट भौगोलिक पहचान) दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि इससे वहां के परम्परागत काष्ठ शिल्पियों को लाभ होगा।
सांस्कृतिक परंपराएं और भी लोकप्रिय होंगी 
मोदी ने लद्दाख से लोकसभा सांसद जामयांग सेरिंग नामज्ञाल  के एक  ट्वीट अपनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा इस उपलब्धि से लद्दाख की सांस्कृतिक परंपराएं और भी लोकप्रिय होंगी तथा इससे (काष्ठ पर खुदाई कर कलात्मक कृतियां तैयार करने वाले) कारीगरों को काफी लाभ होगा। ’’  नामज्ञाल ने लद्दाखी काष्ठ उत्कीर्णन कला को पहली बार जीआई टैग स्वीकृत किए जाने पर उस केंद, शासित क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा है कि इससे हस्तशिल्पियों की हस्तशिल्प संस्कृत और स्थानीय अर्थव्यवस्था को निश्चित रूप से विश्व स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा।
व्यापार पर क्षेत्र के लोगों का अधिकार 
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के समझौते के तहत भौगोलिक क्षेत्र विशेष के अनूठे उत्पादों के व्यापार पर क्षेत्र के लोगों का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए उत्पादों को विशिष्ट भौगोलिक पहचान (जीआई टैग) ने की व्यवस्था है। इससे किसी अन्य क्षेत्र में उसी तरह के उत्पाद को क्षेत्र विशेष की जीआई टैग प्राप्त वस्तु के नाम पर नहीं बेचा जा सकता है।

Desk Team