PM मोदी ने क्विज़ जरिए प्रशंसकों को पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

Summary :

क्विज़ में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को ‘माई गोव डाट इन’ पर लॉग इन करना होगा। इस क्विज़ में 20 सवाल दिये गये हैं जिनमें से 10 सवालों का जवाब 90 सेकेंड में देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से एक क्विज़ में शामिल होने का न्योता दिया है। क्विज़ में जितने वाले को पद्म पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस क्विज़ की जानकारी दी। 
उन्होंने लिखा, “क्विज़ में हिस्सा लें और राष्ट्रपति भवन में होने वाले पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने का दुर्लभ मौका पायें।’’ उन्होंने आगे लिखा है, ‘‘जमीनी स्तर पर काम करने वाली हस्तियों को हर वर्ष सम्मानित किया जाता है। इनकी जीवन गाथा अनेक लोगों को प्रेरित करती है। 


यह एक अनौखी क्विज़ प्रतियोगिता है पद्म क्विज़ जिसमें आपको राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलता है।’’ क्विज़ में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को ‘माई गोव डाट इन’ पर लॉग इन करना होगा। इस क्विज़ में 20 सवाल दिये गये हैं जिनमें से 10 सवालों का जवाब 90 सेकेंड में देना है। विजेता का चयन अधिक से अधिक सही जवाब देने वालों में से किया जाएगा। 

समान अंकों के मामले में सबसे कम समय में जवाब देने वाले को विजेता माना जाएगा। क्विज़ शुरू करने के लिए स्टार्ट क्विज़ का बटन दबाना होगा। क्विज़ के प्रश्न मुख्य रूप से पद्म पुरस्कार विजेता 2020 के जीवन पर आधारित हैं। लेकिन किसी भी अन्य परीक्षा की तरह इसे दिलचस्प बनाने की पूरी कोशिश की गई है। 
साइट पर लिखा है पद्म पुरस्कार 2020, उन हस्तियों के अनवरत तथा अथक प्रयास को सम्मान है, जिन्होंने अपने समुदायों और समाज में सेवाएं प्रदान की हैं। मुख्य रूप से देश के इन्हीं नायकों के जीवन पर आधारित इस क्वित्र के माध्यम से उनकी उपलब्धियों की सराहना करना माई गोव ईमानदार प्रयास है। 
इस क्वित्र के चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रपति भवन में 20 मार्च को आयोजित होने वाले पद्म पुरस्कार 2020 समारोह में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Desk Team