तुझ संग प्रीत लगाई सजना से सुर्खियां बटोरने वाली मशहूर टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी आज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में है। विमेंस डे के मौके पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है और अपने फैंस को एक खुशखबरी भी दी है।

बीते कुछ समय से पूजा बनर्जी अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में रही है और वो काफी समय से कुणाल वर्मा को डेट कर रही है। अब पूजा बनर्जी ने अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का मन बना लिया है।

पूजा और कुणाल ने साल 2017 में सगाई की थी और काफी समय से ख़बरें आ रही थी कि पूजा बनर्जी अपने बॉयफ्रेंड कुणाला वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती है और अब पूजा ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है।

पूजा बनर्जी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुणाल के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘महिला दिवस के खास मौके पर मैं आप सबके साथ एक बड़ी खबर शेयर करना चाहती हूं..कुणाल वर्मा तुम मुझे पूरा करते हो। मैं एक बेटी हूं बहन हूं…एक दोस्त और एक गर्लफ्रेंड हूं लेकिन अब मैं पत्नी भी बनने वाली हूं।’

इसी कैप्शन में पूजा बनर्जी ने आगे लिखा , ‘ हमेशा के लिए एक हो जाने का यही समय है। हम दोनों जल्द ही शादी कर रहे है और हमे आपके प्यार और आशीर्वाद की जरुरत है। हालांकि कुणाल और पूजा का रिश्ता भी काफी उथल पुथल भरा रहा है।
बता दें दोनों करीब 9 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अचानक दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया था। लेकिन फिर दोनों के बीच सुलह हुई और अब दोनों ने एक दूसरे को जीवन साथी चुनने का फैसला ले लिया है। हालाँकि पूजा ने अपने पोस्ट में शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है पर फैंस को उनकी शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार है।



Download Android App
Download iOS App



