प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने तिब्बत के सर्वोच्च धर्मगुरू दलाई लामा के 87वें जन्मदिवस पर आज उन्हें टेलीफोन करके बधाई दी और उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी ने आज फोन पर दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दलाई लामा की लंबी उम, और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की।
Conveyed 87th birthday greetings to His Holiness the @DalaiLama over phone earlier today. We pray for his long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2022
श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘धर्मगुरु दलाई लामा को आज फोन पर 87वें जन्मदिन की बधाई दी। हम उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



