प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। जय श्रीराम!

मान्यता है कि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्म हुआ था। इसी दिन देशभर में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।

Desk Team