पाकिस्तान : नेशनल असेंबली में सोमवार को नए प्रधानमंत्री के लिए मतदान

Summary :

पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में सोमवार को नए प्रधानमंत्री के लिए मतदान को लेकर बैठक बुलाई गई हैं। अल जजीरा ने यह रिपोर्ट दी हैं।

पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में सोमवार को नए प्रधानमंत्री के लिए मतदान को लेकर बैठक बुलाई गई हैं। अल जजीरा ने यह रिपोर्ट दी हैं। रविवार तड़के तक चले घटनाक्रम में सत्तारूढ़ दल के सदस्यों और अध्यक्ष की अनुपस्थिति के बीच सदन में हुए मत विभाजन में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़। जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।
इमरान खान और गठबंधन सहयोगियों ने विश्वास मत खो दिया
असेंबली के कार्यवाहक अध्यक्ष अयाज सादिक ने कहा कि उम्मीदवार रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। श्री इमरान खान और गठबंधन सहयोगियों विश्वास मत खो दिया। उन्हें खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का दोषी ठहराया गया।
पाक सियासी में दिनभर चले सियासी ड्रामे के बाद देर रात अविश्वास प्रस्ताव में इमरान सरकार अपना मत हासिल नही कर पाई हैं । पाक के सियासी गणित को इमरान खान सुलझा नही पाए हैं । विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव में 176 मत मिले हैं । इमरान खान का दल अब पाक की नेशनल असेंबली में मुख्य विपक्षी दल में बैठेगा । सत्ता पक्ष में इमरान खान की पार्टी को विपक्ष से चार मत कम मिले हैं । जिस कारण इमरान खान अपनी कुर्सी नही बचा पाए । 
शाहबाज शरीफ को मिलने लगी बधाईंया 
पूर्व में पाक पंजाब के सीएम रह चुके है । शाहबाज शरीफ को विपक्ष ने पीएम पद के लिए नामित किया हैं ।  शाहबाज शरीफ रिकॉर्ड तीन बार पंजाब के सीएम रह चुके हैं । शाहबाज शरीफ पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं । 

Desk Team