आपकी तरक्की में लग जाएंगे चार चांद,चमक जाएगी आपकी किस्मत,घर में रखे ये मूर्तियां

Summary :

वास्तुशास्त्र के अनुसार हम घर में जो भी चीज़ें रखते हैं, वह हमारे जीवन और भाग्य को प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ मूर्तियां रखने से भाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार हम घर में जो भी चीज़ें रखते हैं, वह हमारे जीवन और भाग्य को प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ मूर्तियां रखने से भाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यही नहीं वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। हर चीज़ की एक दिशा तय होती है। यही दिशाएं हमें तरक्की दिलाती हैं और अगर इसमें कुछ गड़बड़ हो जाये तो उसका निगेटिव असर पड़ने लगता है।
अधिकांश घरों में सजावट के लिए अलग-अलग तरह की मूर्तियां रखते हैं। इनमें से कुछ मूर्तियां देवी-देवताओं की होती हैं तो कई जानवरों आदि की प्रतिमाएं भी होती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत मूर्तियां घर में रखने से इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है।
आइए जानते हैं कि घर में किन मूर्तियों को रखना शुभ माना गया है।
कछुआ–  वास्तुशास्त्र के अनुसार कछुआ बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु में कछुए को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर में कछुआ रखने से सुख समृद्धि आती है और आयु भी लंबी होती है। घर की उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखने से सौभाग्य में बढ़ता है और हर काम में सफलता मिलती है।
 घोड़े की मूर्ति- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की मूर्ति रखने से सौभाग्य बढ़ता है और सुख-समृद्धि आती है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता गति और ताकत का प्रतीक होते हैं। घर में घोड़े की प्रतिमा रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 
हंस का जोड़ा- वास्तु शास्त्र के मुताबिक गेस्ट रूम में हंस के जोड़ों की मूर्तियां रखना शुभ है. ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है। इसके अलावा घर में बत्तख के जोड़ों की मूर्ति रखने से दांमपत्य जीवन खुशहाल रहता है।
तोते की मूर्ति- वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा में तोते की मूर्ति रखने से घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।  साथ ही शादीशुदा जिंदगी में भी खुशहाली बनी रहती है. इसके अलावा सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

Desk Team