प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संसद में कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में सरकार की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के साथ अक्सर ऐसी बैठकें करते हैं।
उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कानून मंत्री किरेन रीजीजू और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस बैठक में शामिल हुए।
सोमवार से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल की ब्रिटेन यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



