लोकसभा में शायराना माहौल जारी है औऱ इस बीच अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने वाले हैं। जहां गौतम अडाणी के मामले पर अपनी बात रखेंगे। इस बीच यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी स्पीच में राहुल गांधी के कई सवालों का जवाब दे सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी और बिजनेसमैन गौतम अडाणी के रिश्ते पर सवाल किया था। राहुल ने कहा था कि 2014 में एक जादू शुरू हुआ और अडाणी अमीरों की लिस्ट में 609 नंबर से दूसरे पर आ गए।
लोकसभा में अ़डाणी की गूंज
मंगलवार को लोकसभा में अडाणी ग्रुप से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राज्यसभा में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



