हाल ही में 20 जून, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्त्र के दौरे पर गए हुए हैं | आपको बता दें कि अमेरिका के वाइट हाउस ने यह जानकारी दी है कि राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मिलकर पीएम मोदी रूस यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं | कुटनीतिक संचार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने बताया कि दोनों पदस्थ नेता शांति सम्मेलन या शांति प्रस्ताव पर किस हद तक बात करेंगे, वो फिलहाल इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।
चार दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 जून 2023 से 24 जून 2023 के लिए अमेरिका के दौरे पर गए हुए हैं | बता दें कि 22 जून को जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन की तरफ से पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में विशेष रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है | इसी बीच पीएम मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे |
किन – किन मुद्दो पर होगी चर्चा?
तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए किर्बी ने कहा कि यूक्रेन शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष के तौर पर देश की भूमिका का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने अबतक इस मुद्दे पर दूसरे देशों की भूमिका पर कहा- ‘हम लंबे समय से कह रहे हैं कि शांति प्रक्रिया में शामिल तीसरे पक्ष के देश की भूमिका का स्वागत किया जाएगा। हमारा मानना है कि शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष के देश की ऐसी भूमिका हो सकती है।’
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि सभी इस युद्ध को खत्म होते हुए देखना चाहते हैं। हम आज ही इसे खत्म होता हुआ देखना चाहेंगे। मैंने यह बहुत बार कहा है कि यह युद्ध आज ही खत्म हो सकता है अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सही काम करें और अपनी सेना को वापस बुला लें। पुतिन ऐसा नहीं करने वाले हैं। पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में अभी बहुत ही भयानक युद्ध जारी है। हमने बहुत बार कहा है कि हम शांति के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का समर्थन करते हैं। हमने यह भी बहुत बार कहा है कि किसी भी चर्चा चाहे वह शिखर सम्मेलन में हो या फिर कहीं और, उसका स्वागत तभी किया जाएगा जब वह विश्वसनीय या टिकाऊ हो।’


Download Android App
Download iOS App



